चम्पावत, जुलाई 2 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में चार जुलाई से सरकार जनता के द्वार अभियान चलेगा। इस दौरान सरकारी विभाग 15 दिन तक गांव गांव जाकर सेवा उपलब्ध कराएंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि योजना का मकसद गांव और क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि लोग व्हाट्सएप से भी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समय से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर में जन-जन की सरकार कार्यक्रम के तहत जिले 21,208 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला था। जबकि अनेक प्रमाण-पत्र भी मौके से जारी किए गए थे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...