कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स की ओर से चार मई से इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। डॉ. विकास विक्टर ने बताया कि इसमें शहर के 13 स्कूल की टीम के बीच क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 प्रारूप में होने वाली लीग का फाइनल मुकाबला नौ मई को खेला जाएगा। ट्रॉफी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार मिश्रा, अभिलाषा कपूर एवं अविरत जाखड़िया ने किया। उद्घाटन मैच 4 मई को वीएसएसडी कॉलेज के मैदान पर होगा। गीता देवी क्रिकेट ग्राउंड में भी मैच आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...