फरीदाबाद, जनवरी 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर वासियों को नगर निगम की सेवाएं घर के नजदीक उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से चार प्रमुख सेक्टर 14, 15, 29 और 31 में नागरिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। योजना पर अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद लोगों को नगर निगम से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सेक्टर 14 और 15 पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां लोगों को नगर निगम की छोटी-छोटी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे जहां उनके समय की बर्बादी होती है। वहीं पैसे अधिक खर्च होते हैं। वहीं, सेक्टर 29 और 31 करीब एक लाख की आबादी निवास करती है। इन सभी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.