बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। जिले में आज से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि मूल्यांकन के लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। जीआईसी, जीजीआईसी, बीआईसी और आरजेपी इंटर कालेज को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। करीब 1500 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि बोर्ड द्वारा तय समय सीमा के भीतर मूल्यांकन पूरा कराया जाएगा। पहले दिन से भी परीक्षक यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन होगा। तीन कंट्रोल जनपद स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के स्तर पर और मुख्यालयलखनऊ के स्तर पर मूल्यांकन पर नजर बनाकर रखेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षक क...