गोड्डा, अप्रैल 21 -- ललमटिया प्रतिनिधि। वृंदावन धरा धाम से पधारे पूज्य संजय कृष्ण सनेह एवं आचार्य सुजीत का कथा वाचन हुआ। राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण लोहंडिया पुनर्वास स्थान में आयोजित भागवत के चौथे दिन सोमवार को कथा वाचक संजय कृष्ण सनेह महाराज ने बताया कि हमेशा मंत्र जप करो। केवल ईश्वर चर्चा करो। समस्त स्वार्थ त्याग दो। सब कुछ प्रभु को समर्पित कर दो। इन चार सूत्रों का पालन करने पर, हम कभी दुखी नहीं होंगे। जब हम संसार की किसी भी वस्तु से जुड़ सकते हैं, तो ईश्वर से क्यों नहीं? हमारी जीभ संसार के हर विषय पर चर्चा कर सकती है, तो मंत्र जाप क्यों नहीं कर सकती? यदि हम ये कर सकें, तो हम और हमारे आसपास के लोग भी सुख-शांति का अनुभव करेंगे।उन्होंने यह भी पढ़ें- जीवन को सही दिशा दिखाने वाला अध्यात्मिक ग्रंथ है भागवत कहा कि दैत्यराज बलि हुए थे जो विष्णु ...