जहानाबाद, सितम्बर 29 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता बिहार राज्य विद्यालय सफाई कर्मियों की ओर से मंगलवार को श्रम शोषण के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता राम सुमन दास ने की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन विद्यालयों में सफाई करने वाले कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कर्मियों को ड्रेस, झाड़ू, फिनाइल आदि सामग्री नहीं दी जाती। आरोप लगाया गया कि एनजीओ द्वारा मानदेय भुगतान में कटौती की जाती है और कई बार छह-छह माह तक भुगतान लंबित रहता है। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें सफाई कर्मियों को 18 हजार रुपये मासिक मजदूरी देने, स्थायी करने, एनजीओ द्वारा हटाने की धमकी पर रोक लगाने तथा पर...