औरैया, अगस्त 27 -- ईपीएस-95 पेंशनर्स की चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति की ओर से 30 अगस्त को जालौन चौराहा के निकट श्री हरि रिजॉर्ट में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स के साथ संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रीय संघर्ष समिति ईपीएस-95 पेंशनर्स के कानपुर मंडल अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पेंशनर्स अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 10 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। इन्हीं मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के आह्वान पर रविवार को सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत, राष्ट्रीय महिला सचिव सरिता नारखेड़े और उत्तर भारत के मुख्य सम...