आजमगढ़, अप्रैल 24 -- सगड़ी। भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जीयनपुर में चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथ में स्लोगन लिखीं दफ्ती और बैनर लेकर सड़क पर भ्रमण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जाति आधारित जनगणना भाजपा का छलावा है। जनगणना में कहीं ओबीसी का कॉलम नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में गुंजा यादव, रामदवर भारत्, अखिलेश पटेल, अभिमन्यु, दीपांकर, अमरनाथ लाल मौर्या, शकुंतला सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन यह भी पढ़ें- खगड़िया : यूजीसी कानून लागू करने व कॉलेजियम सिस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.