अमरोहा, मार्च 7 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एआरटीओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिले में ओवरलोड वाहन, डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि एआरटीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर 10 दिन बाद एआरटीओ ऑफिस की तालाबंदी करते हुए विरोध जताया जाएगा। इस दौरान संदीप पाटिल, धीरज कुमार, विजय मौर्य, अनीश चौधरी, फुरकान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.