पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। छाती के दर्द और हार्ट अटैक के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया और बरखेड़ा सीएचसी में एसटी सेगमेंट एलिवेशन मायोकार्डियल इंफार्क्शन (एसटीईएमआई) कार्यक्रम लागू किया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अब इन केंद्रों के ओपीडी और आकस्मिक वार्ड में छाती में दर्द लेकर आने वाले मरीजों की तत्काल ईसीजी की जाएगी और प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। ईसीजी की रिपोर्ट को लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञों के व्हाट्सएप समूह में साझा किया जाएगा, जिसके आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सक मरीज के उपचार संबंधी दिशा-निर्देश देंगे। यदि जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होती है तो मरीज को तुरंत इंजेक्शन थ्रोम्बोलाइसिस देकर रक्त क...