चार सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना सबसे उपयुक्त
साहिबगंज, सितम्बर 1 -- साहिबगंज। सनातन धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि के समय जन्म लिया था। इसी कारण जन्माष्टमी मनाते समय अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र को भी विशेष महत्व दिया जाता है। हालांकि हर साल अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का संयोग एक ही दिन बने यह जरूरी नहीं होता है। इसके बाद भी जन्माष्टमी मनायी जाती है। इस साल जन्माष्टमी चार सितम्बर को मनायी जायेगी। पंचांगों के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 04 सितम्बर की अहले सुबह के समय 02.25 बजे प्रवेश करेगा और यह 05 सितम्बर की रात 12.13 मिनट बजे तक रहेगी। उदया तिथि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.