मेरठ, दिसम्बर 27 -- परीक्षितगढ़। नगर के केवी पब्लिक स्कूल के प्रागंण में सिखों के दसवे गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की महान शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक संक्षिप्त नाटक रहा जिसके माध्यम से चार साहिबजादों की वीरगाथा का भावपूर्ण वर्णन किया। इस नाटक ने मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दी और साहिबजादों के साहस व बलिदान को जीवंत कर दिया। स्कूल के शिक्षक अमनदीप, किरणदीप, मोनिका मित्तल ने गुरु गोबिद सिंह के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर असीम गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय भक्ति और नैतिकता मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...