अलीगढ़, मई 20 -- खबर का असर अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में नेत्र सेवाओं की बदहाल तस्वीर उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मंगलवार को हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर के बाद डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत आख्या तलब की, जिसके जवाब में विभाग ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए संसाधनों और विशेषज्ञों की कमी का हवाला दिया। सबसे अहम सवाल दीनदयाल अस्पताल में चार साल से बंद पड़ी फेको मशीन को लेकर उठा, जिस पर विभाग ने कहा कि मशीन का एक पार्ट खराब है और उसे ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों की स्थिति पहले ही सवालों में है। सरकारी लक्ष्य के मुकाबले ऑपरेशन की कम संख्या और निजी अस्पतालों पर बढ़ती निर्भरता ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी थी। अब विभाग ने सफाई देत...