चार साल से फरार शराब तस्कर को दबोचा
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- पारू। पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाने के आमवा गांव में गुरुवार शाम पारू पुलिस ने छापेमारी कर शराब तस्कर लवकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 2022 में पारू पुलिस ने सरमस्तपुर व चिंतामनपुर गांव के दियारा इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। उस दौरान पुलिस को चकमा देकर लवकुश फरार हो गया था। मामले में तत्कालीन थानेदार रामनाथ प्रसाद के बयान पर लवकुश कुमार के खिलाफ शराब और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया था। उधर, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लवकुश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.