देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रामनाथ देवरिया पश्चिमी मोहल्ले के निवासी दर्जन भर परिवार चार साल से विद्युत तार व पोल की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों का चक्कर लगाते-लगाते हम लोग थक गए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नतीजतन जाड़ा गर्मी व बरसात हर मौसम में समस्या बरकरार है। शहर के कतरारी मोड़ पर पुलिस चौकी के पास सीसी रोड के दक्षिण रामनाथ देवरिया पश्चिमी शिवपुरम कालोनी में लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार मकान बनवाकर लगभग चार वर्ष से अधिक समय से रह रहे हैं। इस समस्या से लगभग दर्जन भर परिवार प्रभावित हैं। अब तक मोहल्ले में विद्युत पोल व तार नहीं होने से लोग दूर से केबल के सहारे बिजली जला रहे हैं। मोहल्ले के निवासी शैलेश सिंह का कहना है कि इसके लिए वर्ष 2022 में तत्कालीन सांसद डॉ. रम...