वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। यूपी पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन और पूर्वांचल डिस्कॉम प्रबंधन के निर्देशों का अफसर अनदेखी कर रहे हैं। यही वजह है कि क्वालिटी सेल और सामग्री प्रबंधन में चार साल से एक ही कुर्सी पर जमे दो अभियंता टस से मस नहीं हुए। हैरानी है कि शिकायत होने के एक महीने बाद भी उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू नहीं हुई। हालांकि, एमडी कैंप कार्यालय इसके लिए पत्र लिख चुका है। जांच शुरू नहीं होने से अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। सूत्रों ने बताया कि वर्षों से एक ही जगह जमे अभियंताओं के कई पैरोकार हैं जो उनकी सुरक्षा करते हैं। यह भी पढ़ें- गलत तरीके से 2.48 लाख भुगतान की फाइल 'दफन' उन्हें बचाने के लिए उन्होंने एड़ी-चोटी का पसीना एक कर दिया है। वे चाहते हैं कि दोनों इंजीनियरों की कुर्सी की अदला-बदली की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.