चार साल से गायब किसान के अपहरण मामले में डीएम से मांगी रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरैया के रेवा राठौर गांव से चार साल से लापता किसान राजेंद्र सिंह के अपहरण मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम से मांगी गई है। मामले में आपदा विभाग के अवर सचिव सुभाष कुमार ने डीएम और गृह विभाग के उपसचिव को पत्र भेजा है। इसमें डीएम से मामले में की गई कार्रवाई की त्वरित जांच कराने को कहा है। इधर, एसएसपी ने राजेंद्र सिंह की तस्वीर के साथ एक विज्ञापन जारी कर आमजन से उनकी तलाश में सहयोग की अपील की है।नेहा सिंह ने आपदा विभाग को आवेदन देकर बताया है कि उनके पिता सात जुलाई 2022 से गायब हैं। इसको लेकर नेहा ने सरैया थाने में 12 जुलाई 2022 को अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह अचानक घर से निकले और फिर नहीं लौटे। नेहा ने पुलिस को तीन लोगों का नाम भी बताया गया था, जिसने राजेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.