लातेहार, जनवरी 29 -- गारू प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत धागरटोला गांव में एनआरईपी विभाग द्वारा बनवाया जा रहा पुल बीते चार वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। संवेदक द्वारा लंबे समय से निर्माण कार्य बंद किए जाने के कारण सैकड़ों घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुल अधूरा रहने से ग्रामीणों को गारू बाजार और कस्तूरबा विद्यालय जाने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम नहीं होने के कारण बार-बार कार्य रोक दिया गया। इससे अब स्थिति यह हो गई है कि अधूरा ढांचा लोगों के लिए खतरा भी बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त से आग्रह किया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.