फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा की जनसंख्या के सापेक्ष यहां का हरियाली प्रतिशत काफी कम है, ऐसा तब है जब गत चार सालों में करीब दो करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। हालांकि वन विभाग द्वारा ओपेन व मीडियम वनों को तैयार किया गया है जिससे कुछ प्रतिशत हरियाली बढ़ी तो है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। वहीं नवाचार से जंगलो को सशक्त बनाए जाने व कटान को रोके जाने की कवायद भी की जा रही है। वन और नवाचार थीम के तहत जंगलों के संरक्षण में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। सैटेलाइट के जरिए वन क्षेत्रों की निगरानी की प्रक्रिया भी की जा रही है, जिससे अवैध कटान संग जंगलो में होने वाले अतिक्रमण को रोका जा सके। वन विभाग द्वारा विभिन्न तकनीकियों का इस्तेमाल कर कराए जाने वाले पौधरोपण के चलते जंगलो को बढ़ावा दिया जा रहा है। बताते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.