हरिद्वार, मार्च 23 -- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि धामी सरकार ने चार वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वे सरकार के चार साल पूरे होने पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 'जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सबने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की विकास पुस्तिका 'संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड, बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष' का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जरिये लाभार्थियों को सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.