हरदोई, मई 10 -- बिलग्राम, संवाददाता। भीषण गर्मी में ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या भीषण होती जा रही है। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिन कंपनियों ने टंकी बनाने और पाइप लाइन बिझाने का ठेका लिया उन्होंने लापरवाही करते हुए ग्राम पंचायत में आधे अधूरे काम को छोड़ दिया है। इसकी वजह से चार साल हो गए न तो ग्राम पंचायत में नए हैंडपंप लगे और न ही टंकी बन पाई। मई का महीना शुरू होते ही ग्राम पंचायत में पानी को लेकर के त्राहि शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत बेहटा बुजुर्ग, निजामपुर, भोगैता पुर,बैफ़रिया, तरौली, बसहर, कुतुलूपुर, सहित लगभग बिलग्राम ब्लॉक के करीब 70 फीसदी गांव में पेयजल को लेकर संकट पैदा है। यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में प्यासे ग्रामीण, नलों से नहीं मिल रहा पानी इन गांवों में जल जीवन मिशन का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि ...