घाटशिला, अप्रैल 9 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कालाझरिया फुटबॉल मैदान के पास स्वीकृत आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन का निर्माण चार साल में भी नहीं हुआ है। महीनों से निर्माण कार्य भी बंद है। भवन के अधूरा रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। कल्याण विभाग के तहत 24 लाख की लागत से स्वीकृत इस इस कला केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास 2022 में तत्कालीन आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर कुमार मोहंती ने संयुक्त रूप से किया था। भवन का निर्माण 2024 में शुरू हुआ। भवन छत की ढलाई एक साल पहले पूर्ण हो गई। दरवाजे और खिड़कियां भी लगे हैं। लेकिन प्लास्टर का काम नहीं हुआ है। इसके अलावा भवन में टाइल्स लगाने का काम भी नहीं हुआ है। शौचालय का काम भी बाकी है। ग्रामीणों के मुताबिक महीनों से भवन का कार्य बंद है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.