हल्द्वानी, मार्च 22 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खूब तारीफ की। रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के छठे वर्ष यानी 2027 के चुनाव में 'सिक्सर' लगाकर उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जन सभा में रक्षा मंत्री पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आए। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि 2022 में एक जनसभा के दौरान उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को 'धाकड़ धामी' कहा था, लेकिन पिछले चार वर्षों के धुआंधार विकास कार्यों को देखकर मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि वे अब राजनीति के असली 'धुरंधर' बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि धामी ने अपनी कार्यशैली से साबित किया है कि युवा नेतृत्व राज्य को नई ऊंचाइयों पर ल...