चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं
रुडकी, मार्च 24 -- राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम श्रृंखला के तहत मंगलवार को भगवानपुर तहसील सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां दूर-दराज से आए लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने आमजन को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान एसडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.