कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के सुजातपुर-बम्हरौली गांव में रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज को आखिरकार गुरुवार को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया। करीब चार वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पुल के चालू होने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब तक रेलवे फाटक बंद रहने पर लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ता था। कई बार लोग जल्दबाजी में जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते थे, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती थी। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद अब इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल गई है और आवागमन पूरी तरह सुरक्षित व सुचारू हो गया है। पुल के चालू होने से मंझनपुर मुख्यालय से हाईवे की दूरी घटकर लगभग 10 किलोमीटर रह गई है। वहीं मंझनपुर से टेंढ़ीमोड़ का ...