चार साल बाद भी रकबा राजा पुलिस पिकेट को नहीं मिली स्थायी जमीन
कुशीनगर, जून 15 -- कुशीनगर। जिले में वर्ष 2022 में तीन नए थानों के गठन के साथ बिहार सीमा की निगरानी के उद्देश्य से स्थापित रकबा राजा पुलिस पिकेट चार वर्ष बाद भी स्थायी भवन का इंतजार कर रहा है। वर्तमान में यह पिकेट एनएच-727बी के किनारे हाईवे की भूमि पर बनी अस्थायी झोपड़ी में संचालित हो रहा है। स्थायी पिकेट निर्माण के लिए अब तक भूमि का चयन नहीं हो सका है।वर्ष 2022 में शासन की स्वीकृति के बाद तमकुहीराज, चौराखास और रविन्द्रनगर धूस थानों का गठन किया गया था। थाना क्षेत्रों के पुनर्गठन के दौरान कई गांवों के संबंध में व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आईं, जिनका असर आज भी ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। इसी क्रम में बिहार सीमा से सटे रकबा राजा गांव को पटहेरवा थाना क्षेत्र में रखा गया। यह गांव पटहेरवा थाने से लगभग 17 किलोमीटर दूर है, जबकि इसके तीन ओर तमकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.