चार साल बाद भी नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन
बहराइच, जून 18 -- तेजवापुर। विकास खंड तेजवापुर के दहाव गांव निवासी 77 वर्षीय रामनरेश त्रिवेदी पुत्र कनौजी लाल गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बताया कि वह बीमार हैं तथा पेंशन योजना की सभी पात्रताएं पूरी करते हैं। इसके बावजूद अब तक उनकी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है। बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.