मुंगेर, अक्टूबर 5 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के खजुरिया-महगामा गांव के 16 वर्षीय अखिलेश कुमार की मौत के मामले में दर्ज हत्याकांड की जांच और कार्रवाई की स्थिति चार साल बाद भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन का आरोप है कि, उन्हें अबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली और मामले में हुई कार्रवाई की भी जानकारी नहीं दी गई है।

मृतक का शव नदी किनारे मिला मृतक के पिता मोहन मंडल के आवेदन के अनुसार, अखिलेश कुमार 12 अक्टूबर 2022 को गांव में खेलने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

परिजन का आरोप 16 अक्टूबर 2022 की सुबह सूचना मिली कि, महीला नदी के किनारे एक शव मिला है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में ह...