झांसी, जून 5 -- झांसी। ग्राम पंचायत हीरापुर सहित मजरों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाकर नल के कनेक्शन दिए। लेकिन, अब तक कई घरों में जल नहीं पहुंचा। शुक्रवार हीरापुरवासी राजीव सिंह राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण खंड विकास कार्यालय बबीना पहुंचे। जहां खंड विकास अधिकारी रामावतार सिंह को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौपा। जिसमें बताया कि हीरापुर के मजरा छोटा हीरापुर, ढंगा ,पाल मोहल्ला और तेंदूवारा में जल जीवन मिशन के तहत करीब चार वर्ष पूर्व पाइपलाइन बिछाकर नल कनेक्शन दिए गए थे। पर, आज भी अधिकांश परिवारों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जलस्तर नीचे चले जाने के कारण हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी...