गया, मार्च 17 -- मानपुर के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में कुंदन कुमार हत्याकांड को चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की पहचान हो सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। 30 जनवरी 2022 को महादलित परिवार के कुंदन कुमार की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस कारण अब तक घटना का उद्भेदन नहीं हो सका है। प्रशिक्षु डीएसपी सौरव ने कहा कि मामले के खुलासे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द प्रगति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.