चार साल बाद फिर पटरी पर लौटी नगर वन परियोजना
धनबाद, अप्रैल 28 -- तेलीपाड़ा के दामोदरपुर में लंबे समय से रुकी शहर की महत्वाकांक्षी नगर वन परियोजना एक बार फिर शुरू हो गई है। करीब चार वर्षों तक फंड की कमी से ठप पड़ी इस योजना को केंद्र सरकार से बजट मिलने के बाद नया जीवन मिला है। अब वन एवं पर्यावरण विभाग ने तेजी से काम आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है, जिससे शहर को जल्द ही एक बड़ा हरित क्षेत्र मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, 30 एकड़ में विकसित किए जा रहे इस नगर वन में फिलहाल जमीन की सफाई का कार्य जारी है। इसके बाद पाथवे और पेवर ब्लॉक लगाने का काम किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम से सहयोग लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 1.71 करोड़ रुपये से जिले में बनेंगे 43 खाद्य वन योजना के तहत इस बरसात में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। लगभग आठ हजार फलदार, औषधीय और स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.