चार साल बाद परिवार से मिला लापता शौकीन, परिवार को मिल गई खोई हुई दुनिया
शामली, जून 6 -- शामली। अपना घर आश्रम शामली के प्रयास से चार साल से लापता एक व्यक्ति अपने परिवार से मिल सका। पति के मिलने पर पत्नी बेहद भावुक हो गई, वहीं तीन बच्चों को भी वर्षों बाद अपने पिता का स्नेह प्राप्त हुआ। परिवार ने आश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। अपना घर आश्रम दिल्ली की टीम को एक मार्च को करनाल बाईपास स्थित शनि मंदिर के पास एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति मिला। टीम उसे रेस्क्यू कर दिल्ली स्थित आश्रम में ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सतेंद्र बताया, लेकिन वह अपने बारे में अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं था। यह भी पढ़ें- तीन दिन से लापता बुजुर्ग का नहीं लगा सुराग 14 मई को उसे अपना घर आश्रम शामली भेजा गया। यहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सक डॉ. अरुण रॉय ने जांच के बाद बताया कि सतेंद्र मानसिक रूप से स्वस्थ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.