फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जिले को लाल बत्ती का तोहफा मिलना तय है। मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान मंत्री के रूप में शपथ लेगी। बीजेपी हाईकमान ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है और शनिवार देर शाम उन्हें लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है। खागा सुरक्षित सीट से लगातार तीन बार से कृष्णा पासवान को इससे पहले हुए विस्तार में भी मंत्री बनने के कयास लगाए जाते रहे थे लेकिन कयास हकीकत में नहीं बदल पाए थे। इस बार पार्टी हाई कमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। देर शाम लखनऊ बुलाये जाने के बाद से उनके समर्थको का उत्साह उफान पर हैं। बता दे कृष्णा पहली बार किशनपुर सुरक्षित सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचीं थीं। 2012 में परिसीमन के बाद खागा सीट के सुरक्षित घोषित होने पर कृष्णा ने यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.