बरेली, जून 18 -- जिला अस्पताल में चार साल बाद फिर से नेत्ररोग की ओपीडी शुरू होगी। बीते दिनों नेत्ररोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उपकरणों की मरम्मत कराई। संभावना है के अगले सप्ताह से नेत्ररोगियों के लिए ओपीडी का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को काफी राहत होगी और उनको 300 बेड अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना होगा। महादेव सेतु निर्माण के समय जिला अस्पताल से नेत्ररोग की ओपीडी 300 बेड हास्पिटल में शिफ्ट हो गई थी। सेतु निर्माण पूरा हुआ तो अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ का तबादला हो गया था। बीते दिनों शासन स्तर से तबादले के बाद वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. एके गौतम की जिला अस्पताल में तैनाती हुई है। यह भी पढ़ें- चार साल बाद जिला अस्पताल में शुरू होगी नेत्ररोग ओपीडीओपीडी संचालन की तैयारी उनके आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने ...