धनबाद, सितम्बर 24 -- बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र के बेनीडीह साइडिंग में 19 नवंबर 2022 की रात हुए गोलीकांड की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को बाघमारा पहुंची। टीम ने पहले घटनास्थल का निरीक्षण कर सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस से तथ्यों की जानकारी ली। इसके बाद ब्लॉक-दो एक्सपर्ट गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवारों, स्वतंत्र गवाहों और तत्कालीन पुलिस-प्रशासन से जुड़े लोगों से पूछताछ की। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। डीआईजी गौरव गर्ग के नेतृत्व वाली टीम में डीएसपी दुष्यंत सिंह और इंस्पेक्टर यतिप्रकाश शर्मा शामिल थे। बेनीडीह साइडिंग में तथाकथित कोयला चोरों और सीआईएसएफ के बीच विवाद के बाद हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे。 यह भी पढ़ें- गोलीकांड की...