चार साल पहले लापता हुआ बच्चा भी महिला के पास से बरामद- संशोधित खबर
औरंगाबाद, मई 20 -- ओबरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार महिला रंजू देवी के पास से चार वर्ष पूर्व गायब हुए एक अन्य बच्चे की पहचान की है। बच्चे की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो वर्ष 2022 में वट सावित्री पूजा के दौरान ओबरा स्थित देवी मंदिर के पास से लापता हो गया था। वह अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के कयाल गांव निवासी अनूप पांडेय का पुत्र है। घटना के समय परिवार ओबरा के इमामबाड़ा रोड स्थित कृष्णा पाठक के मकान में किराये पर रहता था। पूजा के दौरान उसकी मां मंदिर गई थीं और इसी बीच बच्चा अचानक गायब हो गया था। हाल में गया जिले के डेल्हा क्षेत्र से गिरफ्तार महिला रंजू देवी के पास से एक अतिरिक्त बच्चा भी बरामद हुआ था। ओबरा पुलिस उसे अपने साथ थाना लाई और पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वर्ष 2022 में भी उसने वट सावित्री पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.