मैनपुरी, अप्रैल 29 -- फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव कल्हारी में विवाहिता का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोपी पति, सास, ससुर को स्पेशल जज डकैती जयप्रकाश ने उनकी अपील की सुनवाई करने के बाद बरी कर दिया है। मुकदमे की सुनवाई करके तीनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दो दो साल की सजा सुनाकर चार चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। थाना करहल क्षेत्र के नगला बदा निवासी शिशुपाल सिंह ने अपनी पुत्री ममता की शादी तीन जुलाई 2003 को सत्य नरायन उर्फ बंटू निवासी कल्हारी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के साथ की थी। ममता ने थाना करहल में नौ अगस्त 2009 को पति सत्य नरायन, ससुर राजेंद्र सिंह, सास मीना देवी के खिलाफ दहेज में बोलेरो की मांग को लेकर उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में तीनों को सात नवंबर 2022 को न्यायिक मजिस्ट्रे...