चार साल पहले मारे गए थे 2 दो भाई, तीसरा कुख्यात ललन भी एनकाउंटर में ढेर; बिहार के कुख्यात का यूपी में अंत
समस्तीपुर, जून 22 -- बिहार के कुख्यात बदमाश ललन सिंह को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह वहीं कुख्यात ललन सिंह है जिसके दो भाइयों को करीब 4 साल पहले पुलिस ने ही मुठभेड़ में मार गिराया था। अब तीसरा भाई में उसी अंदाज में मौत के मुंह में समा चुका है यानी उसका भी अंजाम अपने भाइयों की तरह ही हुआ। समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र ललन कुमार सिंह के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर से पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, ललन कभी-कभार चोरी-छिपे गांव आता था और अपने माता-पिता से मिलकर वापस चला जाता था। जानकारी के अनुसार, ललन ने अपने दो भाइयों के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पटना जिले के बेलछी स्थित एक बैंक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.