चार साल पहले इलाज, अब लगाया कोताही के आरोप
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर पर इलाज में कोताही के गंभीर आरोप लगे हैं। चार साल पहले पीड़ित ने हॉर्निया का ऑपरेशन कराया था। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत शासन में की। शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंडलायुक्त को पूरे मामले की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर शिकायत की है। आरोप हैं कि वर्ष 2022 में उन्हें हार्निया की समस्या थी। जांच के बाद केजीएमयू में भर्ती कर उनका ऑपरेशन किया गया। राजकुमार सिंह का आरोप है कि इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजकुमार सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.