लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव में पागल कुत्ते ने चार साल के बालक को काटकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल बालक की सर्जरी की गई व रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव सोनौआ निवासी अवधेश कुशवाहा के चार वर्षीय बेटे छोटू को पागल कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते के काटने से बालक का पूरा जबड़ा एकदम फट गया है। शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई है। जहां पर बालक की हालत स्थिर बनी हुई है। छोटू अपनी मां के साथ खेत पर खेल रहा था। कुत्ते के काटने पर बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर कुत्ते से बच्चे को छुड़ाया और तुरंत ही निजी वाहन से इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर गए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.