चार साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रिश्तेदार मुठभेड़ में गिरफ्तार
बदायूं, जून 28 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। चार साल की मासूम को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले उसके बुजुर्ग रिश्तेदार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में ककराला चौकी इंचार्ज को गोली लगी है। आरोपी और चौकी इंचार्ज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा, चार खोखा कारतूस, कारतूस और घटना में इस्तेमाल गमछा बरामद हुआ है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची को 25 जून की रात करीब 8 बजे घर के बाहर से गांव के ही रहने वाले उसके रिश्तेदार अबरार 60 वर्ष पुत्र लतीफ ने अपहरण कर लिया था और उसे खेत पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को बदहवास अवस्था में खेत पर ही छोड़कर अबरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.