अमरोहा, मार्च 12 -- मंडी धनौरा (अमरोहा), संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार को घर में अकेली चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों को जानकारी होने पर होश उड़ गए। बाद में खुद को घिरता देख आरोपी ने मामला दबाने के लिए पंचायत बैठा दी। इसी बीच सूचना पर पहुंची सीओ ने पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी पीड़िता मासूम का पिता किराए के मकान में रहता है व ठेला लगाकर बमुश्किल परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार सुबह मासूम के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी राजेंद्र उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और बाद में वापस...