गोरखपुर, सितम्बर 27 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के अशोक नगर बशारतपुर से रविवार शाम लापता हुई चार वर्षीय बच्ची को पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। सूचना पर उप निरीक्षक पवन कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बच्ची घर से बाहर जाती दिखाई दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर तलाश करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...