मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत सरैया द्वारा एकमुश्त चार साल का होल्डिंग टैक्स वसूली के विरोध में जनसंघर्ष कमेटी ने आंदोलन का ऐलान किया है। कमेटी के सचिव अशर्फी राम ने बताया कि मनमाना टैक्स वसूली के खिलाफ पहले भी दो बार धरना-प्रदर्शन किया गया, लेकिन पूर्व सूचना के बावजूद कार्यपालक अधिकारी बातचीत के लिए उपस्थित नहीं हुए। बाया कि एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम चलाया जाएगा। व्यवसायी संघ सरैया के सचिव नन्हक ने आंदोलन का समर्थन देने की बात कही है। मनोज भारती, राजन राय, अनमोल कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...