रिषिकेष, मार्च 24 -- उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। मंगलवार को ऋषिकेश और डोईवाला में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के चार सालों के विकास कार्यों का गुणगान किया। मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिली है और आमजन का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो...