चार सवारी बैठाकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगा, 16 हजार का चालान
औरैया, जून 19 -- बिधूना, संवाददाता। एक बाइक पर चालक समेत चार लोगों को बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरना बाइक स्वामी को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं में कुल 16 हजार रुपये का ई-चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे के फीडर रोड पर एक बाइक पर चालक सहित चार लोग सवार होकर जा रहे थे। चालक समेत किसी भी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसी दौरान किसी राहगीर ने बाइक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो परिवहन विभाग के संज्ञान में आने पर विभागीय अधिकारियों ने जांच कर बाइक स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। परिवहन विभाग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर एक हजार रुपये, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर एक हजार रुपये, यातायात न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.