चार सदस्यीय टीम छात्राओ से अवैध वसूली का करेंग जांच
खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जीएनम स्कूल की छात्राओं से अवैध राशि की वसूली की शिकायत पर सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं। अवैध वसूली मामले में जीएनएम स्कूल की नर्सिंग ट्यूटर सरफिना कुमारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया था, लेकिन निर्धारित 24 घंटे के समय बीत जाने के बाद भी स्पष्टीकरण का जबाव नहीं दिया गया। इसके बाद चार सदस्यीय जांच टीम गठित किया। सीएस ने जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशांत सौरव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिवाला सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार को जांच करते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.