नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। राजधानी की चार प्रमुख सड़कों पर लावारिस पशुओं के घूमने की समस्या दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हेल्पलाइन नंबर लिखा बोर्ड लगाएगा। वाहन चालकों को इन सड़कों पर जिस लोकेशन पर पशु नजर आए, वह इस नंबर पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं। जिससे नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग की टीम पशुओं को वहां से हटा सके। एक न्यायिक आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने बोर्ड लगाने के लिए निर्देश जारी किया है। रिंग रोड, मथुरा रोड, रोहतक रोड और आउटर रिंग रोड पर यह बोर्ड लगाए जाएंगे। यह चारों व्यस्त सड़कें हैं। यहां पशुओं के अचानक आने से कई बार दुर्घटनाएं होती रही हैं। इन पर लगने वाले बोर्डों पर लिखा जाएगा कि सड़क पर पशु दिखने या उससे दुर्घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 155305 पर कॉल करें। इस नंबर पर कॉल करने पर नगर निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.