चार सगे भाइयों समेत पांच नामजद, तीन अज्ञात पर केस
हरदोई, मई 21 -- टड़ियावां। गांव शिवलाल पुरवा निवासी दलित मुकेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 12 मई की देर रात गांव निवासी कुछ लोगों और चालक सचिन के साथ करनपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में जयराजपुर गांव के पास बीच सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी, जिसे हॉर्न बजाकर उसने साइड मांगी। आरोप है कि मोहित निवासी शुक्लापुर थाना बेनीगंज और थाना टड़ियावां के गांव जयराजपुर के चम्मू पाठक, अन्नू पाठक, गुलशन पाठक, आशू पाठक और उसके अज्ञात तीन साथियों ने गालियां देते हुए बेल्टो और डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों से गालियां देते हुए बोलेरो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। इसकी विवेचना सीओ हरियावां को सौंपी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.