चार सगे भाइयों ने नीट में पाई सफलता
बेगुसराय, अगस्त 18 -- साहेबपुरकमाल। प्रखंड क्षेत्र के संदलपुर गांव में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों ने अलग-अगल वर्षों में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार का रौशन किया हैं। चारों सगे भाइयों की उक्त सफलता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। सामाजिक कार्यकर्ता की पहल पर मंगलवार को एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर चारों भाइयों संदलपुर गांव निवासी शिक्षक विनोद कुमार के पुत्र अनुज, आशुतोष, ऋषिकांत और मणिकांत को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित कर बधाई दी गयी। मौके पर प्राचार्य पंकज कुमार सिंह, निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह, पूर्व जिला पार्षद शिवजी सिंह, शिक्षक नेता रामाशीष पाठक, शिक्षक रामरतन पंडित, सरपंच मनोज कुमार सिंह आदि ने कहा कि उक्त चारों भाइयों की सफलता अनुकरणीय है। इनसे छात्र-छात्राओं को सीख लेनी चाहिए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.